Arwal: पुलिस पिटाई से युवक की हालत नाजुक, PMCH रेफर! आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे के साथ अरवल टाउन थाना घेरा। घंटों चला भारी हंगामा। मामला मलही पट्टी (वार्ड 21) का है। 9 सितंबर की रात करीब 12 बजे दोस्त की बर्थडे पार्टी में डीजे पर नाच-गान के दौरान टाउन थाना की गश्ती गाड़ी ने गुड्डू कुमार को बेवजह पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अरवल सदर अस्पताल से PMCH पटना रेफर किया गया है। घटना से नाराज भारी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने अरवल टाउन थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष टूना शर्मा उर्फ रमाकांत और पूर्व विधायक महानंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शांत कराया। परिजनों ने गश्ती दल में शामिल दोषी पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए आवेदन (सनहा) दर्ज कराया है। ग्रामीण अब इंसाफ और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग कर रहे हैं। #BiharNews #PoliceBrutality Public Ki Awaz - News Purnima Public ki Awaz
Arwal, Arwal | Sep 10, 2026