जहानाबाद: जहानाबाद में विशेष अभियान के दौरान 4.55 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में नशा विरोधी विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4.55 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार, राहुल राज और धीरज कुमार शामिल हैं, जो स्मैक की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे। इनके पास से 5–6 पुड़िया स्मैक भी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।