बदायूं: नवीगंज गांव में संदिग्ध हालातों में घायल मंदबुद्धि युवक को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Budaun, Budaun | Dec 14, 2024 बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के नवीगंज गांव में संदिग्ध हालातों में मंदबुद्धि युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायल मंदबुद्धि युवक को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मंदबुद्धि युवक खिलौना पुत्र जयपाल निवासी नवीगंज थाना उसावां क्षेत्र का रहने वाला है। घायल मंदबुद्धि अस्पताल में भर्ती।