बदायूं: उसावां कस्बे में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 13, 2024 बदायूं के उसावां कस्बे में अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिसमें सावर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार सौरव पुत्र राजवीर निवासी हंसीनगला थाना कलान का रहने वाला है। फिलहाल घायल बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।