बदायूं: उलईया गांव में संदिग्ध हालातों में छत से गिरकर मासूम गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 14, 2024 बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के उलईया गांव में संदिग्ध हालातों में छत से गिरकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मासूम को परिजनों ने इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें गम्भीर घायल मासूम माधव पुत्र प्रदीप कुमार निवासी उलईया थाना बिल्सी का रहने वाला है। घायल मासूम की हालत गम्भीर बनी हुई है।