बदायूं: चंदन नगर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 13, 2024 बदायूं की थाना विनावर क्षेत्र के चंदन नगर गांव के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाईक सवार अबरार पुत्र शेरअली निवासी खुनक गांव का रहने वाला है। घायल बाइक सवार का बदायूं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।