बदायूं: मालवीय आवास गृह में संरक्षण संघर्ष मंडल व बौद्ध भिक्षु संघ के तत्वावधान में बौद्ध भिक्षु का अनिश्चितकालीन धरना रहा जारी
Budaun, Budaun | Dec 14, 2024 बदायूं के मालवीय आवास गृह पर बौद्ध भिक्षु संघ को पुन: सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल ग्राम मझिया में सम्मान पहुंचाये जाने के लिए संरक्षण संघर्ष मंडल एवं बौद्ध भिक्षुक संघ के तत्वाधान में बौद्ध भिक्षु व उनके अनुयाई का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। रामेश्वर शाक्य मौर्य महासभा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि बौद्ध भिक्षुओं के साथ अभद्रता की गई।