अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 10 वाहन जब्त! 939000 का जुर्माना।
बांका जिले में अवैध खनन, बालू के परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला खनन टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले चार दिनों में रजौन, बांका, बाराहाट, बौसी और अमरपुर थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर 10 वाहनों को जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान करीब 9 लाख 39 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि संबंधित मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
वहीं, पिछले सप्ताह भी खनन टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 वाहन जब्त किए थे। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और बालू के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को माफियाओं के खिलाफ नियमित और सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है।
Amarpur, Banka | Sep 11, 2026