खंडवा नगर: माता चौक पर पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत कराई दर्ज
खंडवा के माता चौक पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित राज यादव ने आरोपी आर्यन के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे मामूली बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ है जिसमें आर्यन ने राज के साथ जमकर मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया।