विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर खंडवा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक रैली शनिवार शाम 4:00 बजे निकाली। इस रैली में मेडिकल कॉलेज की तमाम जूनियर डॉक्टर भी शामिल हुए। रैली के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए हार्ट अटैक से बचने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी गई।