#ट्रिपल_इंजन_सरकार_के_संकल्प_के_साथ_भाजपा_का_विजय_संकल्प_सम्मेलन
#बिसाऊ में भारी बहुमत से #भाजपा का बोर्ड बनाने का #दावा, कांग्रेस के एक दर्जन लोगों ने थामा भाजपा का दामन
बिसाऊ। शहर में नगरपालिका चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए विजय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया। शहर की जटिया स्कूल रोड़ स्थित सोती अतिथि भवन में सांसद नेरन्द्र खीचड़ की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए नगर पालिका में भारी बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा किया। इस दौरान जिला प्रभारी कमल सिकवाल मुख्य अतिथि रहे। वही मंडल प्रभारी निर्मल सिंह, विस्तारक धर्मवीर गुर्जर, मंडल सह संयोजक श्रवण कुमार धायल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हारुन खत्री, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष पवन कुमार धोलपुरिया, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष द्वारका प्रसाद सैनी, डॉ. हरिसिंह सहारण, श्री किशन पारीक, बसंत चेजारा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरिया, दीनदयाल ख्वास, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बैजनाथ सैनी, रामचन्द्र शर्मा वशिष्ठ अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर शौकत सैयद, असलम खोकर, निसार सैयद, शौकत डायर, चौथमल सैनी, कैलाश सैनी, आनन्द वाल्मीकि, परमेश्वर प्रजापत सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हे पार्टी का दुपट्टा पहनाया। और कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
मंच से नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और विकास के संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी नगरपालिका चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाने और ट्रिपल इंजन की सरकार के संकल्प को साकार करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रमोद कसेरा, विलास सैनी, अदनान तवंर, सुभाष खटीक, मुकेश सिंह परिहार, श्रीकिशन स्वामी, राजेश जलधारी, सुनिल जांगिड़, जयप्रकाश अजाडी़वाल, गोपीकिशन पारीक, अंगद सिंह खिची, हासिम खत्री, मोहनलाल सैनी, जुलैखा बानो, साईन खत्री, आबिद तंवर सहित सैकडो़ की संख्या में महिला व पूरुष व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Bissau #BisauNews #BJP #VijaySankalpSammelan #TripleEngineSarkar #MunicipalElection #BJPBoard #NarendraKheechad #KamalSikwal #BJPNews #CongressToBJP #PoliticalNews #RajasthanPolitics #JhunjhunuNews #ShekhawatiNews #ShekhawatiExpressNews #BJPWorkers #BissauMunicipality #Election2026 #BreakingNews