अमरिया: भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, अमरिया ब्लॉक प्रमुख ने बांटा शरबत और चना
अमरिया में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ब्लॉक प्रमुख ने निजी कार्यालय के सामने ठंडा शरबत और चना वितरण शिविर का आयोजन इतवार को 11 बजे किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने राहगीरों को ठंडा शरबत और चना वितरित किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए।