लोहरदगा: भंडरा ने कैरो क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराया
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शामिल हुए। अतिथियों ने क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा समर कप का आयोजन किया गया था।