हज़ारीबाग: टाटीझरिया में अवैध लॉटरी का बड़ा खेप बरामद, एक गिरफ्तार
हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के 17 माइल के पास पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर पिकअप वाहन की तलाशी में 30 बंडल यानी 60 कार्टून और करीब 90 हजार लॉटरी पेपर बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन चालक विकास कुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।