✅ विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए चारूवा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न
हरदा जिले के खिरकिया अनुभाग की ग्राम पंचायत चारूवा में बुधवार को विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदायों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदाय किये जाने के लिए शिविर का आयोजन चारूवा देवी मंदिर परिसर जादपुरा में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण श्री विवेक सिंह ने बताया कि शिविर में जाति प्रमाण पत्र हेतु 200 आवेदन, राशन कार्ड पात्रता पर्ची से संबंधित 50 आवेदन एवं आधार कार्ड के 14 आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अमले द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं समुदायजनों को शासन की स्वरोजगार योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।
सहायक संचालक श्री सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को हरदा तहसील परिसर एवं 28 अक्टूबर को हरदा अनुभाग के ग्राम झिरी के प्राथमिक शाला भवन में विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में संबंधित समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।
#Harda #VimuktSamuday #Shivir #हरदा