✅ रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ
जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई हरदा में रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला ‘युवा संगम’ का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इस मेले में 2 कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मेले में कुल 85 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया, जिनमें से 33 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। इनमें से 15 आवेदकों का अप्रेंटिशिप के लिए चयन किया गया। मेले में काउंसलर सुश्री ज्योति तिवारी ने 25 युवक युवतियों की काउंसलिंग कर उन्हें व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया।
Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #RojgarMela #YuvaSangam #Employment