आगरा: पिनाहट ब्लॉक के पापरी नागर गांव में 3 सितंबर को विशाल दंगल मेले का आयोजन होने जा रहा है। दंगल में देश के कई राज्यों से नामी पहलवानों के पहुंचने की बात कही गई है।
इस विशाल दंगल मेले का आयोजन गोपाल गौ सेवा समिति की ओर से कराया जा रहा है। आयोजक गोपाल परिहार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
दंगल मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह भदावर द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई है।
🏆 पुरस्कार राशि
🥇 प्रथम पुरस्कार — ₹2,51,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार — ₹1,51,000
🥉 तृतीय पुरस्कार — ₹1,00,000
आयोजकों के मुताबिक, दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। देशभर के पहलवानों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
📍 स्थान: पापरी नागर गांव, पिनाहट ब्लॉक, आगरा
📅 दिनांक: 3 सितंबर
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #Pinahat #PapriNagar #Dangal