काठमांडू, नेपाल: नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच अभिनेता सोनू सूद पीड़ितों से मिलने काठमांडू पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह भारत से राहत सामग्री लेकर आए हैं और उन लोगों के साथ खड़ा होना चाहते हैं, जिन्हें इस समय मदद की जरूरत है।
सोनू सूद ने कहा कि उनकी कोशिश उन लोगों की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने में योगदान देने की है, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने अपनों को खोया है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना योगदान देना हर किसी का फर्ज है और इस वक्त सबसे जरूरी है कि मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों का साथ दिया जाए।
सोनू सूद ने कहा कि जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके दर्द को समझते हुए उनके साथ खड़ा होना ही इस समय सबसे बड़ी जरूरत है। 🙏
.
.
.
.
#SonuSood #Nepal #NepalDisaster #Kathmandu #NepalTragedy