मंझनपुर: असवां मोड़ के पास अनियंत्रित डीसीएम ने तीन लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत व दो का चल रहा इलाज
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना के असवां मोड़ के पास शनिवार दोपहर को डीसीएम अनियंत्रित होकर बाइक सवार व सड़क किनारे पंचर बनवा रहे युवक को रौंदते हुए आगे जाकर गोमती में टक्कर मारती हुई खाई में जाकर पलट गई। डीसीएम की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक कि मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।