मंझनपुर: सालेपुर के पास से चोरी का सामान बेचकर अर्जित धनराशि के साथ वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के करारी थाने की पुलिस ने चोरी का सामान बेंचकर अर्जित धनराशि के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सालेपुर चौराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 हजार चोरी का सामान बेंचकर अर्जित बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया है।