मंझनपुर: गनपा निवासी दुष्कर्म के अभियुक्त को कौशाम्बी न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कठोर कारावास की सुनाई गई सजा
कौशाम्बी जिले में वर्ष 2017 में थाना सैनी में वादी द्वारा पुत्री से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस संबंध में कौशाम्बी न्यायालय द्वारा सैनी थाना क्षेत्र के गनपा के रहने वाले अभियुक्त को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।