बाढ़: मलाही स्थित एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
Barh, Patna | Oct 8, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही स्थित एक बंद घर में बीती देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस बात की सूचना सुबह में बाढ़ थाना को दी गई। बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। स्थानीय पड़ोसी डॉक्टर केपी ने बताया कि मकान मालिक सुबोध कुमार के घर में चोरी हुई है। वे पेपर लेने के लिए उनके घर गए,तो दरवाजे का ताला टूटा पाया गया।