सुल्तानगंज: आस्था के रंग में रंगा सुल्तानगंज, कोकिल स्थान में गूंजे मां बिषहरी के जयकारे
सुल्तानगंज। शहर में सोमवार को मां बिषहरी पूजा का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। गोपाल रोड स्थित कोकिल स्थान में आयोजित दो दिवसीय पूजा को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। पूजा स्थल पर विधि-विधान से मां बिषहरी की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद संतोष कुमार यादव की