बरियारपुर: हीरो राजन कुमार 'कला रत्न' से सम्मानित
विजुअल आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव सृजनोत्सव 2026 में मुंगेर के लाल हीरो राजन कुमार को कला रत्न सम्मान से नवाजा गया। दलसिंहसराय स्थित होटल अनन्या में आयोजित कार्यक्रम में राजन कुमार ने अपनी विशेष एंकरिंग से सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर राजन कुमार सहित कई हस्तियों को कला सम्मान से सम्मानित किया गया।