मिली जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र के सोंढुर नदी के तट पर स्थिति श्री मुचकुन्द ऋषि के तपो स्थल, पहाड़ पर्वत और जंगल के बीच बसे ग्राम मेचका (सोंढुर) में हितेश महेश सिन्हा फॉउंडेशन के द्वारा श्री भोले नाथ जी का 40 फिट मूर्ति निर्माण करवाया जा रहा है। जिसका प्राण प्रतिष्ठा 25 फरवरी से 1 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।