लोहरदगा: लोहरदगा ज़िले में 29 व 30 को बारिश की संभावना, उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद ने किसानों को धान कटाई में सावधानी बरतने को कहा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार झारखंड में 29 एवं 30 नवंबर 2025 को बारिश की संभावना है। इस दौरान फसल को क्षति पहुंचने की आशंका है जिसे देखते हुए उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद ने शनिवार शाम 4 बजे जिला के किसानों से काट कर रखे हुए धान और खेतों में पके हुए धान को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने या उसके सुरक्षा की व्यापक तैयारियां रखने की अपील की है।