लोहरदगा: किस्को मोड़ पर लोहरदगा पुलिस की छापेमारी, 77 भैंसों से लदे दो कंटेनर जब्त, चालक व तस्कर गिरफ्तार
लोहरदगा सदर थाना की पुलिस ने शनिवार अहले सुबह किस्को मोड़ स्थित रेलवे फाटक के पास से भैंस से लदे दो बड़े कंटेनर ट्रकों को जब्त किया। दोनों कंटेनरों में कुल 77 भैंस अवैध रूप से लोड कर लोहरदगा से औरंगाबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक मोहम्मद फरजान को गिरफ्तार किया।