राजातालाब: वाराणसी के कुंडरिया गांव में छत के सहारे कमरे के अंदर घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों के आभूषण चुराए
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव में 5अगस्त को भोर लगभग 5बजे चोरों ने एक घर में छत के सहारे घुसकर नगदी और आभूषण चुरा लिये। घटना दिनेश यादव के घर में हुई, जिनके दो मकान हैं। एक में वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं और दूसरे में उनके माता-पिता रहते हैं। चोर माता-पिता वाले घर में छत के रास्ते घुसे।