राजातालाब: वाराणसी के कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शुरू हुआ 5 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण
राजातालाब क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में सोमवार को दोपहर 12 बजे आर्या परियोजना के अंतर्गत पांच दिवसीय रोजगार परक बकरी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों से 20 किसानों ने प्रतिभाग किया इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बकरी पालन से युवाओं और किसानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।