वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड के गुड़िया गांव में 'स्वच्छ भारत मिशन' की वास्तविकता चिंताजनक है। यहां निर्मित सामुदायिक शौचालय पिछले छह महीनो से बंद है। बरसात के मौसम में कीचड़ और फिसलन भरे रास्तों से होकर महिलाओं और बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।