शिकोहाबाद: फिरोजाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 33 जनशिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
जनशिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के लिए फिरोजाबाद पुलिस द्वारा विशेष अभियान सोमवार शाम छह बजे क़रीबन चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शुरू किए गए इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ताओं के घर या शिकायत स्थल पर जाकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। अभियान के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया हैं।