लखीसराय: उत्पाद थाना पुलिस ने तीन जगहों से एक शराब तस्कर और 6 शराबियों को किया गिरफ्तार
लखीसराय उत्पाद थाना द्वारा सोमवार के अपराह्न 3:55 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में 3 जगहों से 1 शराब तस्कर एवं 6 शराबी को गिरफ्तार हुए. माझियामा में गांव से 3.25 L महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया. यहां से 2, कजरा रेलवे फाटक के पास से 1 तथा लखीसराय जहर झरिया पुल के समीप से 3 शराबी गिरफ्तार हुए.