किऊल में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने लगाया नि:शुल्क ईएनटी स्वास्थ्य शिविर, 20 मरीजों का हुआ उपचार
लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, लखीसराय के तत्वावधान में किऊल वृंदावन पंचायत भवन में नि:शुल्क ईएनटी (नाक, कान एवं गला) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भागलपुर के ओम ईएनटी एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 20 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया।
सुबह से ही शिविर में लोगों का उत्साह देखने को मिला। पंजीकरण के बाद महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं का क्रमवार स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कुमार, बजरंग दल के जिला मिलन केंद्र प्रमुख विवेक जोशी, विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सोनू कुमार, अविनाश कुमार एवं गौरी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।