हरदोई: जिले के एसपी ने पुलिस ऑफिस में सुनी जनसमस्याएं, पारिवारिक मामलों में समझौता व आपराधिक मामलों में कार्रवाई के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Mar 5, 2024 जिले में पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने पुलिस ऑफिस में जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। एसपी ने पारिवारिक मामलों में पहले सुलह समझौता कर उसे निपटाने, वहीं आपराधिक मामलों में स्थानीय पुलिस स्टेशन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।