हरदोई: श्रीनगर में तैनात हरदोई निवासी सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर की मौत,शहर के श्रवण देवी मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार
Hardoi, Hardoi | Mar 5, 2024 कोतवाली शहर के ऊंचा थोक निवासी श्यामसुंदर वर्मा सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर थे।श्रीनगर में तैनाती थी।श्रीनगर में इंस्पेक्टर श्यामसुंदर वर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।सोमवार दिवंगत इंस्पेक्टर का शव उनके आवास पर पहुंचा उसके बाद श्रवण देवी मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।