टीकमगढ़: टीकमगढ़: बिहारी जी मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटा, 2.37 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री रद्द
टीकमगढ़ के प्राचीन बिहारी जी मंदिर की जमीन का विवाद अब समाप्त हो गया है। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने शनिवार को मंदिर की जमीन की बिक्री की रजिस्ट्री को अमान्य घोषित कर दिया है। टीकमगढ़ खास की 2.37 एकड़ जमीन को मंदिर के नाम वापस किया गया है। इस जमीन से जुड़े सभी नामांतरण आदेश भी रद्द कर दिए गए हैं।