कैलगुवा गांव के पास शुक्रवार रात्रि एक सड़क हादसा हो गया घटना में दो लोग घायल हो गए। एक घायल का नाम अंशुल और दूसरे का शिवा है। बताया गया कि अंशुल बाइक से ककरेला से अपने गांव जा रहा था तभी रास्ते में कैलगुवा के पास उसने पीछे से साइकिल सवार शिव को टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए।