टीकमगढ़: मोंगना गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 86 लोगों की जांच कर दी गई दवाइयाँ
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा ग्राम मोगना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एल अहिरवार ने बताया की 86 रोगियों की ब्लड शुगर, उच्च रक्त चाप आदि की जांच कर रोग अनुसार औषधि प्रदान की गई।