टीकमगढ़: दरगाय गांव के पास एक व्यक्ति घायल, परिजन ज़िला अस्पताल लेकर पहुंचे
टीकमगढ़ जिले के दरगाय गांव के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम निरभाहन लोधी निवासी मस्तापुर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने गांव से टीकमगढ़ की ओर जा रहा था रास्ते में दरगाय गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया।