सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश राजीव गांधी विचार मंच के मिर्जापुर नगर अध्यक्ष
कांग्रेस के प्रति समर्पण को देखते हुए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष नितीश कुमार गुप्ता ने दी हार्दिक बधाई
मिर्जापुर। कांग्रेस के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उत्तर प्रदेश राजीव गांधी विचार मंच ने सुभाष यादव को मिर्जापुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष नितीश कुमार गुप्ता ने सुभाष यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुभाष यादव संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
इस मनोनयन पर राजीव गांधी विचार मंच परिवार एवं समर्थकों ने सुभाष यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
#Mirzapur #SubhashYadav #Congress #RajivGandhiVicharManch #TodayMirzapur