ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर
🔥 हाईवे पर धू-धू कर जल रहा था ट्रक, PRV 5880 ने समय रहते बुझाई आग
मिर्जापुर में बरकछा चौकी की PRV 5880 ने तत्परता दिखाते हुए हाईवे पर आग की चपेट में आए ट्रक को सुरक्षित बचा लिया। घटना 29 अगस्त 2026 की रात करीब 10:20 बजे रामटेक चौराहे से करीब 500 मीटर दूर हाईवे पर हुई।
जानकारी के अनुसार PRV 5880 के पुलिसकर्मी ग्राम विशेसरपुर से इवेंट देखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर MP 22 H 9711 नंबर के ट्रक में आग लगी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया और तत्काल आग बुझाने में जुट गए।
पुलिसकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। ट्रक और चालक दोनों सुरक्षित बताए गए हैं।
आग बुझाने में कांस्टेबल उमा शंकर और कांस्टेबल चालक दिनेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#BreakingNews #Mirzapur #TodayMirzapur #PRV5880 #UPPolice #Police #बरकछा #मिर्जापुर #हाईवे #TruckFire #UP112