🕯️ नेपाल में भीषण प्राकृतिक आपदा को लेकर ब्रह्मकुमारीज ने आयोजित की श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा
मिर्जापुर। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों, घायलों और लापता लोगों की सलामती के लिए आज ब्रह्मकुमारीज के प्रभु उपहार भवन में सामूहिक श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि आपदा में घायल सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों तथा लापता लोग सकुशल अपने परिवारों तक लौटें।
इस दौरान सभी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए आपदा से प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने और जल्द से जल्द जनजीवन सामान्य होने की कामना की।
#TodayMirzapur #BrahmaKumaris #नेपाल #प्राकृतिकआपदा #श्रद्धांजलि #प्रार्थना_सभा #मिर्जापुर #नेपालआपदा
Mirzapur, Mirzapur | Aug 30, 2026