बदलापुर: रतासी बाजार में नवनिर्मित पुलिस बूथ का शुभारंभ महिला कांस्टेबल द्वारा किया गया
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रतासी बाजार में नवनिर्मित पुलिस बूथ का गुरुवार को शुभारंभ किया गया । यह शुभारम्भ मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत क्षेत्राधिकारी बदलापुर गोल्डी गुप्ता की उपस्थिति में म0का0 दीपलता सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस बूथ के शुभारंभ से स्थानीय लोगों को सुरक्षा और सुविधा मिलेगी।