बदलापुर: मछलीगांव सहित विभिन्न गाँव में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ते देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछलीगांव सहित आसपास के गांव में बुधवार की रात 9:30 मिनट के करीब एक साथ दो से तीन ड्रोन जैसे वस्तु उड़ते दिखाई देने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक बडेरी देनुआ लखनीपुर घनश्यामपुर मछली गांव सहित क्षेत्र के विभिन्न गांव में ड्रोन जैसे वस्तु उड़ते दिखाई दिए. ड्रोन चोर की फैली अफवाहों के बीच ड्रोन दिखाई दिया.