बदलापुर: बदलापुर क्षेत्र की रहने वाली युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. युवती के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 20 वर्षीय भतीजी को अज्ञात युवक ने बहला फुसलाकर भगा ले गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.