बदलापुर: बदलापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी और मरीजों में मिष्ठान वितरित किया
बदलापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर राम जानकी तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडे की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों को किट भेंट की गई और भर्ती मरीजों में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.