बदलापुर: बदलापुर में बहू को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, सास की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बहु को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. एक मुस्लिम महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 22 वर्षीय बहू को अज्ञात युवक ने बहला फुसला कर भगा ले गया. काफी खोजबीन करने के बावजूद कुछ पता नहीं चल सका. पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है.