बदलापुर: लेदुका गांव में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी, मुकदमा दर्ज
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दी। पीड़ित मोतीलाल यादव ने बताया कि रात मे परिवार सो रहा था, तभी अज्ञात चोर घर में घुसकर तीन कमरों का ताला तोड़कर लगभग 2 लाख के आभूषण व 5 हज़ार रुपए नकदी ले उड़े। पीड़ित ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी उनके घर चोरी हो चुकी है।