बेगूसराय: रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने GD कॉलेज संग्रहालय का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर जीडी कॉलेज स्थित काशी प्रसाद जायसवाल संग्रहालय का निरीक्षण श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने दोपहर 02:00 बजे किया. इस अवसर पर संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए प्रो शांडिल्य ने कहा कि यह सौभाग्य है कि मुझे भी इस महाविद्यालय में सेवा करने का अवसर मिला है.