बेगूसराय: चकिया थाने की पुलिस ने गुप्ता बांध के पास से 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, 2 जिंदा कारतूस बरामद
चकिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगा प्रसाद स्थित गुप्ता लखमिनिया ढ़ाला के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि चकिया थाना को 26 सितंबर की सुबह गुप्त सूचना मिली कि गंगा प्रसाद स्थित गुप्ता बांध ढ़ाला के पास दो व्यक्ति हथियार लहरा रहा है.